कचरे से बने ऐतिहासिक स्थल लुभाएंगे पर्यटकों का मन
वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर दिल्लीवासियों को जल्द ही भारत दर्शन पार्क में कचरे से बने ऐतिहासिक स्थलों को देखने का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाबी बाग में प्रस्तावित इस पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान उपराज्यपाल अनिल बैजल, महापौर सुनीता कांगड़ा और स्थायी समिति अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।
इस दौरान, हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वेस्ट टू वंडर पार्क नया पर्यटन स्थल बन गया है। यह भारत ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा का विषय है।
इसी तर्ज पर 'वेस्ट से वेल्थ' की नई अवधारणा अपनाकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने कचरा निस्तारण और कचरे से कलाकृतियों के निर्माण की पहल की है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि भारत दर्शक पार्क दिल्ली के लिए एक उपलब्धि साबित होगा।
ये होंगी प्रमुख विशेषताएं
. बिजली से प्रकाशमय होगा
. चलने के लिए 1.5 किमी का ट्रैक
. बच्चों के लिए खेलने का विशेष स्थान
. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एंफीथियेटर
. फूड कोर्ट
. ऑडियो टूर
. फोटोग्राफी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टॉल
. झरने व छोटे तालाब बनाए जाएंगे
. साइट पर मौजूद एसटीपी करेगा पानी का पूर्ण उपयोग